big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

सुभासपा विधायक के क्षेत्र में मजबूत हो रहे महेंद्र राजभर

महेंद्र राजभर ने बेल्थरारोड में भाजपा और सुभासपा पर किया सीधा हमला

R News Manch

सुभासपा विधायक के क्षेत्र में मजबूत हो रहे महेंद्र राजभर, 

सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता बैठक में जुटी भीड़

महेंद्र राजभर ने बेल्थरारोड में भाजपा और सुभासपा पर किया सीधा हमला

कहा पिछड़ों के वोट के भरोसे सत्ता में पहुंचकर ठगने वाले नहीं कर सकते विकास

बलिया: सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने बेल्थरारोड में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि प्रदेश में हाहाकार मचा है उर सरकार राशन के खेल में आमजनता उलझा रखी है।

महेंद्र राजभर ने प्रदेश में शराब बंदी की वकालत करते हुए कहा कि गांव गांव में शराब की दुकान खोलकर सरकार ने लोगों को शिक्षा से दूर करने की बड़ी साजिश रची है। इसका पुरजोर विरोध करना जरूरी है। उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष का नाम लिए बगैर कहा कि पिछड़े समाज के वोट के भरोसे सदन में जाने वाले नेता सिर्फ अपना विकास कर रहे हैं। पूर्व में बेल्थरारोड में भी सपा गठबंधन से पैराशूट विधायक बनाया गया लेकिन क्षेत्र के विकास शून्य है। जिसका अब आमजनता को अफसोस हो रहा है।

उन्होंने आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से मजबूत तैयारी करने के लिए पार्टी को मजबूत करने की अपील किया और कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों जोश भर दिया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द राजभर, प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच सुनीता राजभर, विधान सभा प्रभारी धीरेन्द्र कुमार चंद्रा, अनिरुद्ध भारती, धनंजय राजभर, विशाल राजभर, विनोद राजभर, बलवंत राजभर बरखू पासवान, विजय समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles