मंगेतर के लव अफेयर की जानकारी मिलते ही युवक ने लगाई फांसी
सगाई के दो माह बाद ही चला गया एकलौता चिराग






मंगेतर के लव अफेयर की जानकारी मिलते ही युवक ने बैंगलोर में लगाई फांसी, सगाई के दो माह बाद ही चला गया एकलौता चिराग
बलिया: उभांव थाना के मालीपुर निवासी सतेंद्र कुमार नामक युवक ने बुधवार की देर शाम कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ने तत्काल उभांव पुलिस के माध्यम से संपर्क कर बैंगलोर पुलिस से वार्ता किया और पोस्टमार्टम के बाद शव मंगवाने को लेकर वार्ता किया। मृतक बैंगलोर में पेंटिंग का काम करता था और उसके पिता रामसरन प्रसाद पंजाब में मजदूरी करते है।
बताया जा रहा है कि मृतक सतेंद्र कुमार अपने पिता का इकलौता संतान था। जिसका विगत 23 जून को बघुडी सिकंदरपुर निवासी परिवार की युवती के साथ सगाई हुई थी। लेकिन अभी शादी की तिथि तय नहीं हुई।।इस बीच अचानक उसे मंगेतर के लव अफेयर की जानकारी हुई और युवती ने फोन पर शादी से इनकार कर दिया था। जिसके बाद वह काफी दुखी हो गया। युवक ने आत्महत्या से पहले अपनी मां चांदमुनी देवी को बुधवार की शाम में फोन किया और कहा कि मैं शादी नहीं करूंगा। इसके बाद उसने देर शाम अपने कमरे पर पंखे से लटककर फांसी लगा ली।


