big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सभासद का मित्र जख्मी, हालत गंभीर

जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रो पड़े सभासद

R News Manch

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सभासद का मित्र जख्मी, हालत गंभीर 

जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रो पड़े सभासद 

बलिया: जनपद बलिया अंतर्गत उभांव थाना क्षेत्र के मुजौना गांव के पास सोमवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मो. खुद्दुस अंसारी उर्फ दानिश को जोरदार टक्कर मार दी। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे में दानिश के सिर पर गहरी चोट आई है। जिसके कारण अस्पताल में उन्हें करीब 10 टांके लगाने पड़े। हालत गंभीर होने पर उसे मऊ के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

इलाज के दौरान अस्पताल में मौजूद सभासद मो. सद्दाम ने मंगलवार की सुबह मोबाइल फोन पर घटना की पूरी जानकारी दी और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह महज सड़क हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया जानलेवा हमला है। उनका दावा है कि सीयर सीएचसी में व्याप्त भ्रष्टाचार का विरोध करने की वजह से उनकी रेकी की जा रही थी और यह हमला उसी का नतीजा है।

इसे लेकर सभासद मो सद्दाम ने अपने फेसबुक पेज पर भी लाइव आकर हादसे को हत्या की साजिश बताया है और भावुक हो गए । जो चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और मामले ने सनसनी फैला दी है।


R News Manch

Related Articles