big breakingउत्तरप्रदेशबलियालाइफस्टाइल

डीएम की धमक से ब्लॉक से गांव तक की बढ़ी चमक! 

3 सितंबर को 2 घंटे बेल्थरारोड में रहेंगे जिलाधिकारी

R News Manch

डीएम की धमक से ब्लॉक से गांव तक की बढ़ी चमक! 

3 सितंबर को 2 घंटे बेल्थरारोड में रहेंगे जिलाधिकारी

बलिया: जनपद बलिया के आखिरी छोर बेल्थरारोड में पहली बार जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आने की चर्चा भर से ब्लॉक से लेकर गांव तक में हलचल मच गई। 3 सितंबर को करीब दो घंटे तक सीयर ब्लॉक व आसपास के गांवों में रहने वाले डीएम के दौरे की भनक लगते ही प्रशासनिक अमला चौकन्ना हो गया।

बीडीओ फैसल आलम के निर्देश पर एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने ब्लॉक परिसर की धूल झाड़-पोंछ कर उसे एकदम चमचमाता बना दिया। ब्लॉक के हर कमरे पर नंबरिंग, अधिकारी की सूची दीवार पर और सफाईकर्मियों की फुर्ती देख लोग दंग रह गए।

एसडीएम देवेन्द्र कुमार पांडे भी पीछे नहीं रहे। तहसील की फाइलों से धूल हटवाई, रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित कराया और हर पटल की चेकिंग करवा डाली।

गांवों में भी डीएम साहब की धमक दिखने लगी। खबर है कि सोनाडीह गांव के पंचायत भवन से लेकर अमृत सरोवर तक की कुछ घंटों में ही तस्वीर बदल गई। जहां महीनों से काम ठप था, वहां अचानक सफाई और मरम्मत की बहार आ गई।

लोगों की जुबान पर बस एक ही चर्चा कि “डीएम साहब की धमक है भाई, तभी तो ब्लॉक से लेकर गांव तक में चमक है!”


R News Manch

Related Articles