big breakingउत्तरप्रदेशवाराणसी

BHU में रक्तदान जागरूकता को लेकर अहम बैठक

लखनऊ से पहुंचीं SBTC की जॉइंट डायरेक्टर

R News Manch

BHU में रक्तदान जागरूकता को लेकर अहम बैठक, लखनऊ से पहुंचीं SBTC की जॉइंट डायरेक्टर

वाराणसी: स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल (SBTC) लखनऊ की जॉइंट डायरेक्टर डॉ. गीता अग्रवाल मंगलवार को काशी पहुंचीं और बीएचयू मेडिसिन विभाग के टेलीमेडिसिन बोर्ड रूम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों व डॉक्टरों के साथ बैठक की।

बैठक का शुभारंभ बीएचयू रक्त केंद्र के डॉ. संदीप कुमार ने स्वागत भाषण से किया। इस दौरान काशी रक्तदान-नेत्रदान कुटुंब समिति के संस्थापक सचिव राजेश कुमार गुप्ता ‘सेंचुरियन’ ने वन-टू-वन चर्चा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि वाराणसी के सभी ब्लड बैंकों में 24×7 सीयूजी नंबर की व्यवस्था होनी चाहिए।

ई-रक्तकोष एप को तत्काल अपडेट करने की जरूरत है।

हर वर्ष सितम्बर-अक्टूबर में डेंगू सीजन के दौरान ब्लड प्रीमियर लीग के जरिए रक्त व प्लेटलेट्स डोनेशन को बढ़ावा दिया जा सकता है।

हेलमेट पर ब्लड ग्रुप लिखने की पहल जीवन बचाने में कारगर साबित हो रही है।

बैठक में कल्कि फाउंडेशन, ह्यूमन फाउंडेशन, ब्लड कनेक्ट, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की टीमों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. गीता अग्रवाल (जॉइंट डायरेक्टर), डॉ. राकेश कुमार राय (डिप्टी डायरेक्टर), डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अक्षय बत्रा और डॉ. आशुतोष सिंह भी उपस्थित रहे।

खास बात यह रही कि NGOs और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर रक्तदान के लिए सामूहिक अभियान छेड़ने का संकल्प लिया।


R News Manch

Related Articles