उत्तरप्रदेश

बलिया में तेज रफ्तार का कहर, दो की हुई दर्दनाक मौत

दो घायल

R News Manch

बलिया: बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव के पास सड़क हादसा में दो लोगों के मौत की खबर सामने आई है। CO नगर के अनुसार रात लगभग 11:30 बजे थाना सुखपुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि धरहरा गांव के पास मारुति सुजूकी 800 कार जो सुखपुरा से बलिया की ओर जा रही थी ,रोड के बाईं ओर अनियंत्रित होकर 1 मकान में घुस गयी , इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, शेष 02 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है अग्रिम विधि कार्यवाही प्रचलित है।


R News Manch

Related Articles