बलिया में गोली लगने से जख्मी युवक की वाराणसी में हुई मौत
क्षेत्र में आक्रोश


बलिया में गोली लगने से जख्मी युवक की वाराणसी में हुई मौत, क्षेत्र में आक्रोश
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के विशाल टॉकीज के पास बदमाशों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में जख्मी राहुल यादव उर्फ आयुष की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
रविवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया। जबकि परिजनों में चीख पुकार मच गई। युवक को सीने में दो गोली मारी गई थी। जिसे सीयर सीएचसी से मऊ और फिर आधी रात को वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया था। युवक के पिता बच्चा यादव के लिखित तहरीर पर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला पुरानी रंजिश में की गई हत्या बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दिया है। घटना शनिवार के शाम साढ़े 7 बजे की है लेकिन रविवार की सुबह तक पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लग सका है।



