big breaking

बेल्थरारोड में बदमाशों ने युवक को उसके घर के पास सीने में मारी गोली

गंभीर होने पर हुआ रेफर

R News Manch

बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के पुराना विशाल टॉकीज गली में बदमाशों ने शनिवार की शाम साढ़े 7 बजे राहुल यादव उर्फ आयुष 25 वर्ष को गोली मार दी और निकल भागे। राहुल यादव को सीने में गोली लगी है। जिन्हें तत्काल सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीयर सीएचसी के डॉ. विक्रम सोनकर ने बताया कि युवक के सीने दो गोली के निशान है। जो संभवत गोली के आरपार होने जैसा प्रतीत हो रहा है। हमले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला तत्काल मौकेपर पहुंचे और जांच में जुट गए।


R News Manch

Related Articles