
बेल्थरारोड में घटिया निर्माण से उखड़ती सड़क पर हंगामा, विधायक के पहुंचते ही JE फरार
बलिया: बेल्थरारोड तहसील के तेलमा–रामपुर–तिरनई मार्ग पर बनी नई पिच के उखड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ गई। लोगों ने आरोप लगाया कि 46 लाख की लागत वाली सड़क का निर्माण बेहद घटिया तरीके से किया जा रहा है।
शिकायत पर सोमवार को 3 बजे के आसपास पहुंचे सुभासपा विधायक हंसू राम ने खुद सड़क का मैटेरियल जांचा और निर्माण को निम्नतम गुणवत्ता का बताया। इसी दौरान सिंचाई विभाग के जेई और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। विधायक ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि घटिया निर्माण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं विभाग के जेई का दावा है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर सड़क की पिच हटाकर वीडियो वायरल किया है।


