big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग संग निकली बेरोजगारी संवाद यात्रा

भगत सिंह के तेवर वाले युवाओं की राजनीति से बदलेगा भारत: राघवेंद्र

R News Manch

रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग संग निकली बेरोजगारी संवाद यात्रा

भगत सिंह के तेवर वाले युवाओं की राजनीति से बदलेगा भारत: राघवेंद्र

बलिया: भगत सिंह के शहादत पर इंडियन पीपुल्स सर्विसेस एवं नागरिक अधिकार मंच द्वारा बेरोजगारी संवाद यात्रा निकाला गया। जो रविवार को बलिया जनपद के नगरा होते हुए बेल्थरारोड तक पहुंचा। चौकियां मोड़ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा तीनमोहानी होते हुए जिला पंचायत डालबंगला में सभा में बदल गया। जहां सभी ने शहीद ए आजम भगत सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और जमकर इंकलाबी नारे लगाए।

मैग्सेसे पुरुस्कार विजेता संदीप पांडे जी ने भी युवाओं में जोश भरा और रोजगार को मौलिक अधिकार देने की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ने का आहवान किया।

समाजसेवी राघवेंद्र राम ने कहा कि भगत सिंह के तेवर वाले युवाओं की राजनीति से ही देश में बदलाव होगा।

इंडियन पीपुल्स सर्विसेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मौलिक अधिकार घोषित करने की मांग की।

नागरिक अधिकार मंच के संयोजक मंडल सदस्य अवैस असगर हाशमी ने कहा भगत सिंह के सपने को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी नौकरी पहुंचाना होगा।

अध्यक्षता रिजवान अहमद एवं यात्रा का संचालन अग्रेस मौर्य ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत अली, अधिवक्ता राशिद कमाल पाशा, दुर्गेश राव, रतन राव, ब्रजेश बागी, जयभीम भारती, प्रवीण सत्यार्थी, राजू राज, कन्हैया लाल, सुरेश शाह समेत अनेक लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles