big breakingउत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

मेडल सर्टिफिकेट से निहाल हुए सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र

नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों को मिला सम्मान

R News Manch

मेडल सर्टिफिकेट से निहाल हुए सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र

नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों को मिला सम्मान

रैंक पाने के दबाव का तनाव देकर प्रतिभाओं को न करें प्रभावित: डा. अभिषेक

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड के सेंट जेवियर्स स्कूल पर सोमवार को वार्षिक रिजल्ट समारोह के तहत हमारा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां प्रथम चरण के तहत कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के सभी सेक्शन के एकेडमिक एवं स्पोर्ट्स टॉपर्स को अंकपत्र, प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदानकर सम्मानित किया गया। मुख्यअतिथि के रूप में देवरिया मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अभिषेक कुमार का स्कूल डायरेक्टर डॉ जे आर मिश्र, प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा ने बुके देकर स्वागत करने के बाद स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और अन्य मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसे हर किसी ने सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि रैंक पाने की होड़ का दबाव देकर बच्चों समय से पहले ही तनाव न दें ताकि उनकी प्रतिभा प्रभावित न हो। उन्होंने डिजिटल युग के बहाने बच्चों को मोबाइल टीवी से चिपकाने की प्रवृति समाप्त करने और माता पिता से बच्चों के साथ ज्यादा समय देने की अपील की। जिसके बाद रिया भारती, पलक तिवारी, पायल तिवारी, जागृति गोयल, वैष्णवी गुप्ता, आकृति गोयल, आराध्य सिंह समेत अनेक बच्चों ने एक के बाद एक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किए। जिसे समाजसेविका श्रीमती भारती सिंह, पूर्व पशु चिकित्सक डा. ओ पी मिश्र, केके मिश्रा ने जमकर सराहा और मौजूद अभिभावकों ने जमकर तालियां बजाई। प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा ने बताया कि हमारे गौरव कार्यक्रम के दूसरे चरण के तहत 2 अप्रैल को कक्षा 6 से 9 वीं एवं 11 वीं के उत्कृष्ट चयनित छात्रों को पुरस्कृत किया गया। संचालन आयुष गुप्ता एवं दिव्यांशु नवल ने संयुक्त रूप से किया। वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा, वरिष्ठ शिक्षक अरुण यादव, निगम मैडम, अर्चना मैडम, नीति मैडम, एचके मिश्र, शिवम मिश्र, संगीता, किरण, रवि सर, अंजू मैडम समेत अनेक शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये बच्चे हुए सम्मानित

– सेंट जेवियर्स स्कूल पर पुरस्कृत होने वाले छात्रों में नर्सरी में शिवंया सिंह, अपर्णा गुप्ता, उमेमा सिद्दीकी, नर्सरी ए 1 में उमन्या फातमा, प्रिशा पांडे, प्रणव पांडे, कक्षा एलकेजी में वंशिका श्रीवास्तव, ध्रुवीक गुप्ता, अफाक अहमद, कक्षा यूकेजी ए में आयुष यादव, नमीष सिंह राठौर, अमानिया फातमा, कक्षा यूकेजी बी में दक्ष यादव, अयांश मिश्र, हर्षित जायसवाल, वैष्णवी गुप्ता कक्षा 1 ए में निर्भय कुमार, पाकीजा फातिमा, मोहम्मद अरहान, कक्षा 1 बी में आर्यन मौर्य, संकेत राजभर, मनाल उस्मानी, कक्षा 2 ए में दर्श पांडे, अनित्या कुमार, अनंत जायसवाल, कक्षा 2 बी अव्या यादव, अथर्व तिवारी, आंशिक पांडे, कक्षा 3 ए में विवान नारायण, ओमी गुप्ता, सृष्टि यादव, कक्षा 3 बी में जावेरिया फातिमा, अन्वी सिंह, श्रेयांश श्रीवास्तव, कक्षा 4 ए में आराध्य दुबे, अभिनव कुमार, पार्थ गुप्ता, कक्षा 4 बी में रिद्धिमा जायसवाल, प्रिशा गुप्ता, प्रिशा गुप्ता, कक्षा 5 ए में प्रगति गोयल, अरनब बरनवाल, वेदांत चौबे और कक्षा 5 बी में शयन इमरान, ऋषभ गुप्ता एवं शाश्वत उपाध्याय को क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय शामिल रहें । जिन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

केएआई (काई) स्पोर्ट्स खेल महोत्सव के तहत भी सम्मानित हुए छात्र  

– खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत केएआई (काई) स्पोर्ट्स खेल महोत्सव में कक्षा 1 से 8 तक के चयनित छात्र को भी मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 1 ए में जैनी, पल्लवी श्रीवास्तव एवं आर्यन यादव,कक्षा 1 बी में सानवी, संकेत राजभर, रैंबो एवं आशीष चौहान, कक्षा 2 ए आदित्य समेत अनेक छात्र शामिल रहें।

शत प्रतिशत उपस्थिति पर मिला मॉम ऑफ द ईयर का अवार्ड और छात्र भी हुए सम्मानित

– सेंट जेवियर्स स्कूल में शत प्रतिशत उपस्थिति के कारण मॉम ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। साथ ही छात्रों को पुरस्कृत किया गया। एलकेजी में आफताब अहमद, अभ्यांशु कुमार, कक्षा 2 में आखिफ अहमद, कक्षा 4 में रिदिमा, कक्षा 5 में सृष्टि रंजन, अदिति, कक्षा 7 में मोजम्मा, अंकित यादव, कक्षा 8 में आस्था राव पुरस्कृत हुए ।


R News Manch

Related Articles