
बलियाः वाराणसी रेल मंडल के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम पांच बजे के आसपास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर 30 वर्षीय अज्ञात युवती की मौत हो गई। घटना के समय युवती सर पर एक झोला लेकर प्लेटफार्म सं. एक से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी इस बीच मुम्बई से आ रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पहुंच गई। जिसका यहां ठहराव नहीं है, जिसके कारण ट्रेन थ्रो गुजर रही थी। जिसकी चपेट में आने से युवती मौत हो गई। रेल पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया। मृतका भीख मांगकर आजीविका चलाने वाली बताई जा रही है।




