
बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के हल्दीरामपुर सहिया गांव में मारपीट मामले के वांछित रामकरण यादव को पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया। उभांव थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 13 अगस्त को सहिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक पक्ष से चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए थे। जिसमें भादवि की धारा 308 के तहत वांछित चल रहे रामकरण यादव को पुलिस ने यादव नगर से आज पकड़ लिया है। जिन्हें संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के सुपुर्द भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि 13 अगस्त को विवादित भूमि पर निर्माण कार्य को एक पक्ष ने हिंसक हमला कर दिया था। जिसमें एक पक्ष से अरविंद यादव, रामअवध यादव, बेचन यादव और शैल कुमारी गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे।



