big breakingबलिया

आग से मवेशी को बचाने में झुलस गई महिला, सात झोपड़ी हुआ खाक

आधी रात के बाद भीषण अगलगी से मचा कोहराम

R News Manch

भीषण अगलगी में सात झोपड़ी खाक, तीन मवेशी और दो महिला झुलसी, हालत गंभीर
बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के टंगुनिया गांव में सोमवार की आधी रात के बाद एक बजे के आसपास भीषण आग लगी। जिससे सात झोपड़ीनुमा घर जलकर खाक हो गए और दो महिला समेत तीन मवेशी झुलस गए। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मवेशी को बचाने में एक महिला बुरी तरह झुलस गई लेकिन मवेशी को बचा लिया। जबकि उसकी सास हड़बड़ाहट में गिरकर चोटिल हो गई। आधी रात के बाद हुए घटना से गांव में कोहराम मच गया। अगलगी में गांव निवासी जवाहर बिंद, रामनाथ बिंद, नंदलाल बिंद, भीम साहनी, अक्षयलाल बिंद, श्रवण बिंद और छोटेलाल बिंद का झोपड़ीनुमा घर जलकर खाक हो गया। आग सबसे पहले जवाहर बिंद के झोपड़ी में लगी और देखते ही देखते तेजी से आसपास के सात झोपड़ी तक फैल गई। पास के रामनाथ बिंद के झोपड़ी के पास बंधी मवेशी को बचाने में उनकी पत्नी उर्मिला देवी (40) का हाथ भी झुलस गया। जबकि रामनाथ बिंद की मां लक्षमी देवी मवेशी को बचाने के प्रयास में हड़बड़ाहट में गिर गई। जिन्हें सर और पैर में गंभीर चोटें आई है। घटना के करीब दो घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंचा। तब तक आग से सबकुछ तबाह हो चुका था। मौके पर पहुंचे जिलापंचायत सदस्य दिनेश यादव फौजी और प्रधान महेश यादव ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल राहत सहायता देते हुए मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है। मंगलवार की सुबह गांव के लेखपाल और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अगलगी की घटना से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की और उच्चाधिकारियों भेज दी। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *