क्राइमबलिया

कंपाईन पर लगा विद्युत करंट, गिरकर मजदूर की हुई मौत

उभांव थाना के खंदवा गांव मं हुआ हादसा

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के खंदवा गांव में सोमवार की सुबह करंट लगने से कंपाईन पर सवार अशोक कुमार ( 35) की गिरकर मौत हो गई। मजदूर अशोक शाहजहांपुर का निवासी बताया जा रहा है। जो कंपाइन पर काम करने के लिए यहां आया था और पिछले कई दिनों से बेल्थरारोड क्षेत्र में ही कंपाईन पर काम करता था। घटना के समय अशोक कंपाईन की सफाई कर रहा था। इस बीच चालक कंपाईन को आगे पीछे करने लगा। तभी कंपाईन के ऊपर से दौड़ रही 11 हजार वोल्ट के तार से कंपाईन सट गया और अशोक को बिजली का तेज झटका लगा। जिससे वह कंपाईन से नीचे जा गिरा। तत्काल उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसे गंभीर हालत में आजमगढ़ ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *