big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

पत्नी से बातकर फांसी पर लटक गया युवक, परिजनों में मचा कोहराम

गुजरात से पत्नी ने ससुरालवालों को दी सूचना

R News Manch

पत्नी से बातकर फांसी पर लटक गया युवक, परिजनों में मचा कोहराम

गुजरात से पत्नी ने ससुरालवालों को दी सूचना

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील में उभांव थाना के तेलमा गांव में देर रात पत्नी से बातकर रामप्रवेश राजभर (30) अपने कमरे में पंखे से फांसी पर लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुजरात से पत्नी ने ही घटना की सूचना ससुराल वालों को दी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस की मदद से उसका शव कमरे से बाहर निकाला गया। युवक अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे पर लटका था। बेड पर एक स्टूल पड़ा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र के निर्देश पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि रामप्रवेश की शादी नवंबर 2022 में रिश्तेदारी में ही लव मैरेज को अरेंज मैरेज के रूप में धूमधाम से हुआ था। इधर पत्नी विदाई के बाद से ही अपने पिता और अन्य के साथ गुजरात में है। बुधवार की रात रामप्रवेश खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। पति पत्नी के बीच मोबाइल पर किसी बात को लेकर पहले खूब बकझक हुआ। फिर फोन पर ही रामप्रवेश ने फांसी लगा कर आत्महत्या करने की जानकारी दी। हालांकि पत्नी ने उसे समझना चाहा। लेकिन बात नहीं बनी।


R News Manch

Related Articles