बलिया

जिपं अध्यक्ष आनंद चौधरी पहुंचे बेल्थरारोड, जिलापंचायत भूमि का किया निरीक्षण

बेल्थरारोड डाकबंगला और रामलीला मैदान के पास कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी

R News Manch

बलियाः बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने शनिवार को बेल्थरारोड में जिला पंचायत के खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष ने स्थानीय डाकबंगला और नगर के बीचोंबीच स्थित रामलीला मैदान के पास जिला पंचायत की खाली पड़ी भूमि को कमर्शियल हब बनाने के लिए कम्पलेक्स निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने जिपं की भूमि के सदुपयोग का दिया निर्देश
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की जो भी खाली जमीन है, उसके सदुपयोग पर विशेष ध्यान देना है। ऐसा मास्टर प्लान बने कि जिला पंचायत की आय में भी वृद्धि हो और आम जनमानस को सुविधा भी मिल सके। उन्होंने जिला पंचायत की संपत्तियों के रखरखाव संबंधित विस्तृत जानकारी भी क्षेत्रीय जेई से लिया।
अनेक जिला पंचायत सदस्य रहे मौजूद
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जनार्दन यादव, हरेराम यादव, चंद्रभान राम, अमरनाथ यादव, अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह, कर अधिकारी सुनील यादव, जेई सुशील सिंह यादव, लिपिक राजीव सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *