big breakingउत्तरप्रदेशदेश विदेशबलियाबिहारराजनीति

साकार हो रहा जयप्रकाश नाराण का सपनाः सीएम योगी

यूपी से राजनीति के अपराधीकरण का हुआ सफाया, अब बिहार को जकड़ा

R News Manch

बलियाः यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश में जयप्रकाश नारायण का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने राजनीति में अपराधिकरण का सदैव विरोध किया था। यूपी में राजनीति के अपराधिकरण का आज पूरी तरह सफाया हो चुका है लेकिन अब बिहार के राजनीति को अपराधीकरण ने पूरी तरह से जकड़ लिया है।
मां गंगा और सरयू के आशीर्वाद पाने वाले क्षेत्र का दिखता है जुझारुपन
जेपी जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उनके पैतृक गांव बलिया जनपद के बिहार के हिस्से में स्थित सिताबदियारा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा और मां सरयू का आशीर्वाद इस क्षेत्र को प्राप्त है। यहां प्रतिवर्ष बाढ़ के बावजूद इस भूमि में पैदा हुए लोगों में जो जुझारूपन दिखता है। वह अलग ही दिखता है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले आंदोलन में देश के साथ पूरे बिहार ने हिस्सा लिया। लेकिन सरकार से बाहर रह कर के जिन महापुरुषों ने स्वतन्त्र भारत में अपने चिंतन से आगे बढ़ाया, उनमें जेपी अग्रणी थे। लोकतंत्र को कुचलने का जब कार्य हुआ तो बिहार कैसे शांत रह सकता था।
जेपी, पं. दीनदया और लोहिया के आदर्शों पर चल रही सरकार
सबसे पहले बलिया की आजादी का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र के प्रति जितना सजग बिहार है, वह अभूतपूर्व है। देश की आजादी के बाद सबसे बड़ा आंदोलन जेपी ने किया। मोदी सरकार जेपी के सपने को साकार कर रही है। उज्ज्वला योजना का हवाला देते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में समाज के हर तबके के हितों के लिए बिना भेदभाव के कार्य हो रहा है। 135 करोड़ लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य जेपी, पं दीनदयाल और लोहिया के आदर्शों पर चल कर किया जा रहा है।
बाढ़ से मुक्त होगा जेपी के जन्मस्थली वाला बलिया का हिस्सा
मुख्यमंत्री जी ने घोषणा किया कि जेपी की जन्मस्थली के बाद यूपी के बलिया के हिस्से में बाढ़ से सदैव के लिए मुक्त किया जाएगा। नदियों को चैनलाइज कर जल यातायात को आगे बढ़ाया जा रहा है। शीघ्र ही यहां गंगा और सरयू के संगम स्थल पर उत्तर प्रदेश सरकार समग्र विकास करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी तिवारी, नित्यानंद राय, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर सुशील मोदी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *