big breakingक्राइमबलिया

गंगा में नाव समेत 40 डूबे, चार की मौत

बलिया में बड़ा नाव हादसा, मची अफरा तफरी

R News Manch

बलिया: 40 लोगों से भरी नाव सोमवार की सुबह गंगा में डूब गई। बलिया के माल्देपुर गंगा घाट के पास भीषण नाव हादसा से अफरा तफरी मचा हुआ है। गंगा से चार महिलाओं का शव निकाला जा सका है। इन चार महिलाओं के मरने की अब तक पुष्टि हो चुकी है। जिनकी पहचान की जा रही है। बचाव राहत दल के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर जुटा हुआ है। हादसे के समय नाव पर 40 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने डूब रहे लोगों को निकालने में मदद की। कई लोगों को बचा लिया गया है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी 2 दर्जन से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। नाव पर अधिकांश महिलाएं और बच्चे सवार थे। नाव पर सवार सभी मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *