big breakingबलियाशिक्षा

आरबी चिल्ड्रेन वैली स्कूल बेल्थरारोड का सीबीएसई 12वीं परिणाम शत-प्रतिशत

आशीष मिश्रा बने स्कूल टॉपर

R News Manch

आरबी चिल्ड्रेन वैली स्कूल बेल्थरारोड का सीबीएसई 12वीं परिणाम शत-प्रतिशत, आशीष मिश्रा बने टॉपर

बिल्थरारोड (बलिया)। आरबी चिल्ड्रेन वैली स्कूल बेल्थरारोड का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

विद्यालय के छात्र आशीष मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियांशु पाठक एवं अंश गुप्ता ने 88-88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। अंकित चौहान ने 87 प्रतिशत, जबकि अमन एवं फिरदोस इकबाल ने 85-85 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।

विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का ही यह परिणाम है। विद्यालय लगातार बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराते हुए उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं। 


R News Manch

Related Articles