big breakingक्राइमबलिया

उभांव थाना क्षेत्र में नकाबपोस बदमाशों ने फैलाया दहशत

डाक्टर को तमंचा के बट से पीटकर तीन लाख की चेन लूटी, फायरिंग कर हुए फरार

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में नकाबपोस बदमाशों ने हथियार के बल पर जमकर दहशत फैलाया। मिश्रौली रोड पर देर रात अज्ञात नकाबपोस बदमाशों ने एक अस्पताल संचालक पुत्र डॉ दीपक यादव पर फायरिंग झोंक दिया और तमंचे के बट से सर पर हमला कर करीब तीन लाख के सोने की चेन लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए निकल भागे।


सीयर सीएचसी में हुआ इलाज
बदमाशों के हमले में डा. दीपक के सर पर गंभीर चोटें आई है। जिसका इलाज मंगलवार को सीयर सीएचसी अस्पताल में कराया गया। घटना के समय युवक मिश्रौली रोड स्थित अपने शिवलोक अस्पताल पर पिता डा. विजय शंकर यादव को खाना देकर अपनी बुलेट बाइक से वापस घर जा रहे थे। बदमाश एक बाइक पर करीब चार की संख्या में सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह और रसड़ा सीओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और क्षेत्र की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में मंगलवार को कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जख्मी दीपक ने बदमाशों का किया पीछा, फायरिंग से हटना पड़ा पीछे
बदमाशों ने हथियार के बल पर युवक के बुलेट को पहले रोकवाया और फिर उसके सोने की चेन और मोबाइल छिन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दीपक के सर पर तमंचे से प्रहार कर दिया। जाते समय बदमाश बुलेट की चाभी भी छिन ले गए ताकि उनका वह पीछा न कर सके। हालांकि घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे एक अन्य बाइक सवार के साथ घायल ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया। इस बीच बदमाशों ने दो राउंड फायर झोंक दिया। जिसके कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *