बलिया में सीरियल लव जिहाद का आरोप
मुस्लिम युवक द्वारा युवती को भगाने पर रोते बिलखते उभांव थाना पहुंचे माता-पिता, इंस्टाग्राम पर हिन्दू मित्र बनकर युवती से किया था दोस्ती
बलिया में सीरियल लव जिहाद का आरोप
मुस्लिम युवक द्वारा युवती को भगाने पर रोते बिलखते उभांव थाना पहुंचे माता-पिता, इंस्टाग्राम पर हिन्दू मित्र बनकर युवती से किया था दोस्ती
विहिप जिलाध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने कहा: सीरियल लव जिहाद पर कार्रवाई न हुई तो होगा बड़ा आंदोलन


बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड में उभांव थाना क्षेत्र का सीरियल लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र की एक युवती को इंस्टाग्राम पर हिन्दू मित्र बनकर मुस्लिम युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले को लेकर पीड़ित माता पिता बुधवार को बिलखते हुए उभांव थाना पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल भी अपने समर्थकों के साथ उभांव थाना पहुंचे और मामले को सीरियल लव जेहाद का परिणाम बताकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि समाचार भेजे जाने तक मामले में पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसके कारण परिजनों एवं आमजन में नाराजगी एवं तनाव व्याप्त था। पीड़ित मां ने बताया कि उसकी पुत्री की सगाई महज 15 दिन पूर्व ही हुई थी लेकिन मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से हिंदू दोस्त बनकर उसकी पुत्री से दोस्ती किया और साजिश के तहत उसकी शादी को तुड़वा दिया। बाद में युवती को घर से बुलाकर भगा ले गया। विहिप के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने बताया कि आरोपी मुस्लिम युवक पर हिंदू लडकी को भगाने का यह चौथा-पांचवा मामला है। यह एक सीरियल लव जेहाद का मामला है। इसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई किया जाना चाहिए अन्यथा विहिप आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।



