दीपक सिंह अग्रिम आदेश तक होंगे बांसडीह के तहसीलदार
जिलाधिकारी ने सुदर्शन कुमार को बनाया रसड़ा का नया तहसीलदार
दीपक सिंह अग्रिम आदेश तक होंगे बांसडीह के तहसीलदार
जिलाधिकारी ने सुदर्शन कुमार को बनाया रसड़ा का नया तहसीलदार


बलिया: बलिया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जनपद के तीन तहसील में नया तहसीलदार तैनात किया है। जबकि बेल्थरारोड से बांसडीह गए नायब तहसीलदार दीपक सिंह को डीएम ने अग्रिम आदेश तक बांसडीह के तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही डीएम ने सुदर्शन कुमार को रसड़ा का नया तहसीलदार बनाया है। सुदर्शन कुमार अब तक बैरिया के तहसीलदार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। डीएम ने बुधवार को प्रशासनिक आधार पर जनपद के तीन तहसील के तहसीलदारों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत रसड़ा में बैरिया के तहसीलदार सुदर्शन कुमार को भेजा है। जबकि तहसीलदार बलिया सदर मनोज कुमार राय को बैरिया के तहसीलदार पद पर स्थानांतरण किया है। वहीं बांसडीह के तहसीलदार निखिल शुक्ल को तहसीलदार सदर बलिया के पद पर स्थानांतरण है।








