वेतन और अन्य मांगों को लेकर लेखपालों ने एसडीएम के नाम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
कार्य बहिष्कार का दिया अल्टीमेटम
वेतन और अन्य मांगों को लेकर लेखपालों ने एसडीएम के नाम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
कार्य बहिष्कार का दिया अल्टीमेटम

बलिया: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मंगलवार को विलंब से मिल रहे अपने वेतन को दिलवाने और अन्य मांगों को लेकर बलिया जनपद के बेल्थरारोड तहसील में बेल्थरारोड एसडीएम के नाम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और मांगों को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बेल्थरारोड अध्यक्ष मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का वेतन हर माह के 5 तारीख तक आ जाना चाहिए लेकिन अब तक जनवरी एवं फरवरी का वेतन नहीं मिल सका है। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 9 मार्च तक सभी लेखपालों का वेतन नहीं मिला तो वे सामूहिक बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों की सेवापुस्तिका एवं जीपीएफ पासबुक भी काफी समय से अद्यतन नहीं हुआ है।



