वेतन रोकते ही नींद से जागे लेखपाल और राजस्व कर्मचारी
गणतंत्र दिवस पर नहीं पहुंचे 19 लेखपाल और राजस्व संग्रहक
वेतन रोकते ही नींद से जागे लेखपाल और राजस्व कर्मचारी
गणतंत्र दिवस पर नहीं पहुंचे 19 लेखपाल और राजस्व संग्रहक, एसडीएम के स्पष्टीकरण का भी नहीं दिया जवाब तो प्रशासन ने रोका दिया वेतन


बलिया: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल न होने पर बलिया जनपद के बेल्थरारोड तहसील के 19 लेखपाल एवं राजस्व संग्रहकों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील प्रशासन ने पहले उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस दिया और फिर उनका वेतन तक रोक दिया। जिससे हड़कंप मच गया। सोमवार को 3 बजे तक आनन फानन में सभी ने अपना स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब एसडीएम कार्यालय में जमा कराया। जो तहसीलदार के टेबल से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंच भी गया। बताया जा रहा है कि विगत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर बेल्थरारोड तहसील में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित न होने पर एसडीएम निशांत उपाध्याय ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ा कदम उठाया और 14 लेखपाल, 5 राजस्व संग्रहक एवं राजस्व अनुसेवक को पहले 27 जनवरी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया। जवाब न मिलने पर एसडीएम ने 19 फरवरी को रिमाइंडर नोटिस भी जारी किया लेकिन फिर भी लेखपालों और राजस्व कर्मचारी बेपरवाह बने रहे। जिसके कारण एसडीएम ने लेखपाल आलोक पांडेय, संजीव कुमार यादव, पूजा यादव, रश्मि गुप्ता, मनीष मणि, कैसर जमाल, मनीष वर्मा, राजस्व संग्रहक दरोगा प्रसाद यादव, जयप्रकाश यादव, संग्रह अनुसेवक मुन्ना तिवारी, राम पुकार पांडे समेत 19 का दो माह का वेतन रोक दिया। जिसके बाद सभी द्वारा स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब सोमवार को जमा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी लेखपाल एवं राजस्व कर्मचारी ने अपने गांव के राजकीय स्कूल एवं पंचायत भवन में अपनी मौजूदगी होने का दावा किया है। जिसे लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।



