big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

ग्राम न्यायालय संचालन की जांच के लिए पहुंचे एडीजे, जगी आस

अस्थाई ग्राम न्यायालय संचालन की व्यवस्था में कमियों को दूर करने के दिए निर्देश

R News Manch

ग्राम न्यायालय संचालन की जांच के लिए पहुंचे एडीजे, जगी आस
अस्थाई ग्राम न्यायालय संचालन की व्यवस्था में कमियों को दूर करने के दिए निर्देश
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील परिसर में प्रस्तावित बेल्थरारोड ग्राम न्यायालय के संचालन की जांच के लिए बलिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राहुल दुबे शुक्रवार को बेल्थरारोड पहुंचे। बलिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राहुल दुबे के साथ सिविल जज सीनियर डिविजन सर्वेश मिश्र ने बेल्थरारोड तहसील के प्रथम तल पर की गई ग्राम न्यायालय के अस्थाई संचालन व्यवस्था के तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान एडीजे राहुल दुबे ने स्वयं यहां बने ग्राम न्यायालय के कार्यालय, न्यायालय और विश्राम गृह का बारी बारी से अवलोकन किया। साथ ही यहां उपलब्ध कुर्सी, बेंच, कोर्ट की व्यवस्था के तैयारी को देखा। उन्होंने न्यायालय में प्रवेश द्वार के पास फर्श पर बने अनावश्यक ठोकर को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य आवश्यक निर्देश दिए। इस बीच स्थानीय अधिवक्ता एसोसिएशन मंत्री मुनेश वर्मा के साथ पूर्व अध्यक्ष सरफराज अहमद ने एडीजे से मुलाकात की और जल्द से जल्द ग्रामीण न्यायालय का संचालन शुरू करने को जनहित में जरूरी बताया। कहा कि छोटे छोटे मामले को लेकर स्थानीय लोगों को करीब 65 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पर न्यायालय जाना पड़ता है। जिससे आमजन का पैसा और समय दोनों का नुकसान होता है। करीब एक घंटे तक जांच के बाद एडीजे की टीम लौट गई। इस दौरान तहसीलदार पंकज शाही, चैकी इंचार्ज देवेंद्र प्रजापति समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles