big breakingबलिया

उभांव इंस्पेक्टर राजीव मिश्र की हुई भावभीनी विदाई

थाने पर जुटे क्षेत्रवासी और पुलिसकर्मी

R News Manch

उभांव इंस्पेक्टर राजीव मिश्र की हुई भावभीनी विदाई

थाने पर जुटे क्षेत्रवासी और पुलिसकर्मी

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र को थाने पर क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान सभी की आंखे नम हो गई। सभी ने उनके कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की। राजीव मिश्र ने सभी का आभार जताया और अब तक के कार्यकाल में किसी अनजाने त्रुटि के लिए खेद जताया। तत्कालीन उभांव थाना इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र का गैर जनपद स्थानांतरण के कारण एसपी बलिया ने जनपद से रिलीव कर दिया है। स्थानांतरण के बाद विदाई के मौके पर समाजसेवी दीपक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सभासद राममनोहर गांधी, प्रधान उमेश चौरसिया, देवानंद शुक्ला, बीजेपी नेता सतीश गुप्ता, प्रमोद सिंह, अरुण तिवारी, आदित्य सिंह, सुनील साहनी ने माला पहनाकर उन्हें विदाई दिया। क्षेत्र के सीयर चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रजापति, एसआई सूर्यपाल, हेड कांस्टेबल त्रिलोकी, राजेश पांडे, सिपाही पंकज सिंह, जितेंद्र पासवान, अंकुर, विपुल, शिवम राय, विवेक पाठक ने इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र के साथ कार्यकाल को सुखद बताया और उन्हें नए क्षेत्र में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।


R News Manch

Related Articles