big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष का दावा: वकार अहमद को मिली क्लीनचिट

सीओ बोले: निष्पक्ष जांच के बाद न्यायालय को भेज दी गई चार्जशीट

R News Manch

बड़ी खबर: अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष का दावा: वकार अहमद को मिली क्लीनचिट, 24 दिन बाद बुधवार से फिर खुलेगा न्याय का द्वार!

सीओ बोले: निष्पक्ष जांच के बाद न्यायालय को भेज दी गई चार्जशीट 

बलिया: बेल्थरारोड तहसील में करीब 24 दिनों से न्याय व्यवस्था को ठप कर देने वाला अधिवक्ताओं का ऐतिहासिक आंदोलन आखिरकार सफल हो गया! मारपीट केस में फंसे अधिवक्ता वकार अहमद को पुलिस जांच में एसोसिएशन अध्यक्ष ने क्लीनचिट मिलने का दावा किया है और इसके आधार अधिवक्ताओं ने मंगलवार को आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान कर दिया। रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता से हुई निर्णायक वार्ता के बाद अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत अली, मंत्री दिनेश राजभर ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। इस मौके पर पूरे अधिवक्ता समाज में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। अध्यक्ष शौकत अली ने मंगलवार को शाम 4 बजे कहा कि “यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय की प्रतिष्ठा की लड़ाई थी”। उन्होंने पूरे जनपद की बार एसोसिएशनों और बार काउंसिल का आभार जताते हुए इसे एकजुटता की जीत बताया। अध्यक्ष ने दावा किया कि पीड़ित अधिवक्ता वकार अहमद और उनके पिता को पुलिस की जांच में कानूनी राहत दे दी गई।
अब बुधवार से तहसील के तमाम न्यायालय, चकबंदी कोर्ट और न्यायिक कार्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे। अधिवक्ताओं की वापसी से वादकारियों, प्रशासनिक अमले और पुलिस अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।

सीओ बोले: निष्पक्ष जांच के बाद न्यायालय को भेज दी गई चार्जशीट

रसड़ा सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बेल्थरारोड के अधिवक्ता प्रकरण में निष्पक्ष जांच के बाद चार्जशीट भेज दी गई है।


R News Manch

Related Articles