बलिया में पहले सोमवारी पर आकाशीय बिजली और करंट से दो की मौत, एक की हालत गंभीर
आकाशीय बिजली से किसान की मौत, टुल्लू पंप की करंट से बालक की मौत, बचाने में नानी की हालत गंभीर



बलिया में पहले सोमवारी पर आकाशीय बिजली और करंट से दो की मौत, एक की हालत गंभीर
आकाशीय बिजली से किसान की मौत, टुल्लू पंप की करंट से बालक की मौत, बचाने में नानी की हालत गंभीर
बलिया: जनपद बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में प्रथम सोमवारी पर आकाशीय बिजली और विद्युत करंट लगने के अलग अलग हुए दो बड़े हादसे में एक बालक समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
नगरा थाना क्षेत्र में तरिया पोखरे के पास आकाशीय बिजली गिरने से वकील कुरैशी 50 वर्ष नामक किसान की मौत हो गई। हादसे के समय वे अपने खेत की निगरानी कर रहे थे।
जबकि नगरा थाना क्षेत्र के ही ताड़ीबड़ागांव में टुल्लू पंप से अपनी साइकिल धो रहे दीपक यादव 10 वर्ष को विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसकी नानी जिउतिया देवी 50 वर्ष भी करंट लगने से झुलस गई। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक दीपक यादव के पिता की पहले ही मौत हो गई है। जबकि उसकी मां की मानसिक हालत कमजोर है। जिसके कारण वह अपने ननिहाल में ही रहता था। पहले से ही विपत्ति झेल रहे परिवार पर सोमवार को फिर से अचानक हादसे का पहाड़ गिर पड़ा। जिससे पूरे गांव में मातम सा छा गया है।


