big breakingउत्तरप्रदेशबलियास्वास्थ्य

बेल्थरारोड में “ओम आई केयर” का धमाकेदार आगाज़

भाजपा नेता ने कहा अब आँखों में नहीं रहेगी कोई परेशानी!

R News Manch

बेल्थरारोड में “ओम आई केयर” का धमाकेदार आगाज़, भाजपा नेता ने कहा अब आँखों में नहीं रहेगी कोई परेशानी!

बलिया: बेल्थरारोड के चौकियां गांव में रविवार को कुछ अलग ही रौनक थी। नगरा मार्ग पर खुले ओम आई केयर सेंटर का उद्घाटन जब बीजेपी के दिग्गज नेता, भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य शेषनाथ आचार्य और वरिष्ठ आई विशेषज्ञ डा. आरएस वर्मा ने मिलकर किया और फीता काटा, तो माहौल तालियों से गूंज उठा।

इस मौके पर सेंटर के डायरेक्टर डा. एस कुमार ने एलान किया कि अब मोतियाबिंद का इलाज यहां एकदम आसान, सस्ता और तकनीक से भरपूर होगा। भाजपा नेता ने इसे “बलिया की आंखों की नई रोशनी” बताते हुए कहा कि अब इलाज के लिए दूर-दराज जाने की जरूरत नहीं, यहां सब कुछ मिलेगा, वह भी विशेषज्ञों की देखरेख में!

डॉ. कुमार ने बताया कि सेंटर पर अत्याधुनिक मशीनें, अनुभवी टीम और मरीजों के लिए विशेष सुविधाएं दी गई हैं।

खास बात कि यहां बुजुर्गों के लिए सर्जरी पैकेज और फ्री परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है।


R News Manch

Related Articles