सरयू किनारे खनन माफियाओं की शामत!
तीन ट्रालियां जब्त, प्रशासन की गूंजती लाठी से कांपे खैरावासी



सरयू किनारे खनन माफियाओं की शामत! तीन ट्रालियां जब्त, प्रशासन की गूंजती लाठी से कांपे खैरावासी
बलिया: जनपद बलिया में सरयू किनारे खैरा गांव में मिट्टी के खेल में लिप्त खनन माफियाओं पर इस बार प्रशासन का डंडा सीधे गरजा! रविवार को जैसे ही खनन विभाग की टीम ने गांव में दबिश दी, अफरातफरी मच गई। तीन ट्रालियों को मिट्टी समेत रंगेहाथ पकड़ लिया गया, जो चुपचाप सरयू नदी से मिट्टी खींचने का गुनाह कर रही थीं।
इन ट्रालियों को उभांव थाने में खड़ा कर सीजिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है।
अब तक विभागीय मिलीभगत से माफिया बेखौफ थे, लेकिन इस कार्रवाई ने जैसे भूचाल ला दिया है। खनन माफिया तो भूमिगत हो गए, मगर सवाल हवा में तैर रहा है। “ये तेज़ कार्रवाई कुछ दिन की शोबाजी है या माफिया राज का सचमुच होगा अंत?”
फिलहाल तो खैरा की फिजा में बस एक ही बात गूंज रही है कि “अब खनन नहीं, प्रशासन बोलेगा!”



