big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

एसडीएम संग वार्ता के बाद अधिवक्ताओं का आंदोलन स्थगित

मंगलवार से चाहेगा न्यायालय

R News Manch

एसडीएम संग वार्ता के बाद अधिवक्ताओं का आंदोलन स्थगित

मंगलवार से चाहेगा न्यायालय

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील में करीब 32 दिन से चल रहे आंदोलन को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम की विशेष बैठक की गई। करीब तीन घंटे तक चले वार्ता के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी जमकर भड़ास निकाली। जिसे लेकर एसडीएम निशांत उपाध्याय द्वारा मिले आश्वासन के बाद अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत अली एवं मंत्री दिनेश कुमार राजभर ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा कर दी। जिसके बाद स्थानीय कोर्ट संचालन में चल रहा अवरोध समाप्त हो गया और मंगलवार से तहसील के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत सभी न्यायालय संचालन का रास्ता साफ हो गया। अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है और मंगलवार से सभी न्यायालय सामान्य रूप से संचालित होगा। अधिवक्ताओं ने बताया कि कई वाद में बिना सुनवाई निस्तारित करने, तजबीजसानी का वाद दर्ज न करने और अधिवक्ताओं के साथ अधिकारियों के अव्यवहारिक रवैए को लेकर जारी करीब 32 दिन से अधिवक्ताओं का आन्दोलन जारी था। जिसे लेकर तहसील प्रशासन के पहल पर अधिवक्ताओं के साथ अधिकारियों की विशेष बैठक की गई। जिसमें एसडीएम निशांत उपाध्याय, न्यायिक एसडीएम रवि कुमार, तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला, सीयर नायब तहसीलदार अनिल यादव, भीमपुरा नायब तहसीलदार दुर्गेश प्रसाद के साथ अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत अली, मंत्री दिनेश कुमार राजभर, वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण श्रीवास्तव, दिलरोज अहमद, राशिद कमाल पाशा, अमानुल हक अब्बासी, वीरेंद्र बहादुर यादव, ज्ञानचंद्र प्रजापति, मुनेश वर्मा, अतुल प्रकाश यादव, महेंद्र यादव, सविता पटेल, फैसल अहमद, विपिन कुमार यादव, प्रदीप पांडे, विनोद शर्मा समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles