big breakingअन्यउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

बी पैक्स साधन सहकारी समिति का चोरों ने तोड़ा ताला

35 हजार नगद और ई पॉश मशीन की हुई चोरी

R News Manch

बी पैक्स साधन सहकारी समिति का चोरों ने तोड़ा ताला

35 हजार नगद और ई पॉश मशीन की हुई चोरी

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के बहुता चक उपाध्याय गांव के बी पैक्स साधन सहकारी समिति का ताला तोड़कर चोर रात में 35 हजार नगद और ई पॉश मशीन समेत अनेक समान उठा ले गए। समिति के सचिव बडे लाल राजभर रविवार की सुबह जब समिति पर पहुंचे तो समिति का ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना तत्काल उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही डायल 112 पीआरवी पुलिस को भी घटना जानकारी दी। समिति सचिव ने बताया कि बी पैक्स साधन सहकारी समिति पर खाद विक्रय का 35 हजार नगद एक बैग में रखा गया था जो गायब है। समिति पर ही धान क्रय केंद्र संचालित है जिसका रजिस्टर, ई पॉश मशीन, बैटरी समेत अनेक सामान भी गायब है। जिसकी सूचना उभांव थाना पुलिस को दे दी गई है।


R News Manch

Related Articles