big breakingउत्तरप्रदेशदेवरियाबलियाराजनीति
सदन में सलेमपुर सांसद ने की सांसद निधि बढ़ाने और देवरिया, कुशीनगर में सैनिक कैंटीन खोलने की मांग, कहा होली हो गई फीकी
सांसद ने सीएसआर फंड के प्रयोग में पेट्रोल कंपनी द्वारा भेदभाव करने का भी लगाया आरोप

बलिया: सलेमपुर लोकसभा सांसद रमाशंकर राजभर ने सदन में बजट को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में इस बार भी सांसद निधि न बढ़ने पर सांसदों की होली फीकी हो गई है। जिसका आधिकारिक वीडियो सांसद ने गुरुवार को स्वयं ही पत्रकारों को सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराया। सदन में अपनी बात रखते हुए उन्होंने पेट्रोलियम कंपनी द्वारा सीएसआर फंड के पैसे को खर्च करने में भेदभाव करने का भी आरोप लगाया और कहा कि सभी दल के सांसद है, जहां पेट्रोल कंपनियों के सीएसआर फंड खर्च होना चाहिए। उन्होंने देवरिया और कुशीनगर में सैनिक कैंटीन भी खोलने की मांग की।