big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीतिलखनऊलाइफस्टाइलशिक्षा

अधिवक्ताओं की अनसुनी पीड़ा अब और बर्दाश्त नहीं, प्रोटेक्शन एक्ट जरूरी

बलिया में बोले हाईकोर्ट के अधिवक्ता

R News Manch

बलिया में बोले हाईकोर्ट अधिवक्ता : अधिवक्ताओं की अनसुनी पीड़ा अब और बर्दाश्त नहीं, प्रोटेक्शन एक्ट जरूरी

बलिया: लखनऊ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय शंकर श्रीवास्तव बंटी शुक्रवार की शाम बेल्थरारोड पहुंचे तो स्थानीय अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं का पिटारा खोल दिया।

श्रीवास्तव ने भी अधिवक्ताओं की हालत पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि “वादकारी हित में दिन-रात खपने वाला अधिवक्ता खुद असुरक्षित और उपेक्षित क्यों रहे?” उन्होंने खुले मंच से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की जोरदार पैरवी की।

उन्होंने कहा कि पुराने अधिवक्ताओं को पेंशन और संघर्षरत युवा अधिवक्ताओं को भत्ता मिलना चाहिए, ताकि वे गरिमा के साथ पेशे को आगे बढ़ा सकें। श्रीवास्तव ने चेताया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को अब हल्के में लेना सरकार के लिए भारी पड़ सकता है।

बैठक में अधिवक्ता दल एकजुट दिखा। वरिष्ठ अधिवक्ता दिलराज अहमद, युवा अधिवक्ता फैसल अहमद, अमल श्रीवास्तव, अभय यादव पिंटू समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा व सम्मान की मांग पर जोरदार समर्थन दिया।

अधिवक्ता समाज से उठी यह आवाज अब आंदोलन का रूप ले सकती है।


R News Manch

Related Articles