मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम ने किया वाराणसी के राजेश गुप्ता का सम्मान
108वीं बार रक्तदान कर बने सेंचुरियन, लखनऊ में सम्मानित






108वीं बार रक्तदान कर बने सेंचुरियन, लखनऊ में सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम ने किया वाराणसी के राजेश गुप्ता का सम्मान
लखनऊ: रक्तदान को जीवनदान मानने वाले वाराणसी के समाजसेवी रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री ने अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राजेश गुप्ता अब तक 41 बार रक्त, 63 बार प्लेटलेट्स और 4 बार कोविड प्लाज्मा दान कर चुके हैं। कोविड काल में पूर्वांचल के पहले और सर्वाधिक प्लाज्मा दान करने वाले भी वही रहे। उनकी संस्था ने वाराणसी के छह बड़े अस्पतालों को गोद लेकर रक्तदान अभियान को नई दिशा दी है।
सम्मान पाकर गुप्ता भावुक हुए और कहा – “यह उपलब्धि मेरे पिता का आशीर्वाद और मेरी माता व पत्नी अन्नपूर्णा के सहयोग से ही संभव हुई।”
सोशल मीडिया और मित्रमंडली से लेकर रोटरी इंटरनेशनल तक, हर ओर से बधाइयों की बरसात हो रही है।
इंसानियत के इस असली हीरो ने साबित किया कि रक्तदान ही महादान है।







