लूट-हत्या का आरोपी मुठभेड़ में खंदवा में ढेर, साथी फरार
पुलिस संग मुठभेड़ में हुआ हाफ इनकाउंटर






लूट-हत्या का आरोपी मुठभेड़ में खंदवा में ढेर, साथी फरार
पुलिस संग मुठभेड़ में हुआ हाफ इनकाउंटर
बलिया: अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए उभांव पुलिस ने शनिवार तड़के बड़ी सफलता हासिल कर ली। खंदवा गांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश नितीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह (24) ग्राम खामपुर देवरिया निवासी के पैर में गोली लगी और वह दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी विकास सोनकर बरहज देवरिया निवासी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार नितीश वही बदमाश है जिसने 16 सितम्बर को उभांव क्षेत्र में महिला शिक्षिका राधिका वर्मा से चेन छीनी थी और शिक्षक देवेन्द्र प्रताप यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके पास से नाजायज पिस्टल, कारतूस, बिना नम्बर की अपाचे बाइक और 12,530 रुपये नकद बरामद किए। घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह शामिल रहे। यह बलिया पुलिस की बड़ी सफलता बताई जा रही है। पिछले चार दिन से शिक्षक देवेंद्र यादव के साथ हुए लूट एवं हत्याकांड की घटना बलिया पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। अब पुलिस तीसरे बदमाश के गिरफ्तारी के लिए लगातार लगी हुई है।




