big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

डीएवी इंटर कॉलेज में छात्रों को पहली बार मिला एमडीएम

खुशी से झूमे बच्चे

R News Manch

 

डीएवी इंटर कॉलेज में छात्रों को पहली बार मिला एमडीएम, खुशी से झूमे बच्चे

बलिया: बेल्थरारोड में शिक्षा व्यवस्था को नई ऊँचाई देने की दिशा में डीएवी इंटर कॉलेज ने ऐतिहासिक पहल करते हुए शुक्रवार से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की शुरुआत की। कॉलेज के 231 छात्रों के लिए पहले दिन स्वादिष्ट तहड़ी (खिचड़ी) बनाई गई, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवशंकर प्रसाद कुसुमाकर ने की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे विशेष रूप से मौजूद रहे और भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया।

प्रधानाचार्य कुसुमाकर ने बताया कि “1948 से संचालित इस कॉलेज में पहली बार मध्याह्न भोजन योजना लागू की गई है। करीब 21 वर्ष से संचालित इस सरकारी योजना का लाभ अब हमारे बच्चों को मिलना शुरू हुआ है।”

गर्मागर्म भोजन मिलने से बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रांगण गूँज उठा जब बच्चों ने खुशी-खुशी तहड़ी का स्वाद चखा।

पहली बार एमडीएम व्यवस्था होने पर शिक्षक रामप्रकाश, विनय कुमार, विनोद कुमार, देवेन्द्र वर्मा, दिलीप कुशवाहा सहित रसोइयां श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती अनिता देवी, गंगा, अरुण कुमार और अन्य सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम न केवल बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगा बल्कि उनकी शिक्षा में भी सकारात्मक ऊर्जा जोड़ेगा।


R News Manch

Related Articles