big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

अंतरजातीय प्रेम विवाह के 15 दिन बाद ही दूल्हे ने सरयू में लगाई छलांग, मिला शव

पत्नी ने जताई बड़ी साजिश की आशंका 

R News Manch

अंतरजातीय प्रेम विवाह के 15 दिन बाद ही दूल्हे ने सरयू में लगाई छलांग, मिला शव

पत्नी ने जताई बड़ी साजिश की आशंका

बलिया: जनपद बलिया के तुर्तीपार भागलपुर पुल से सरयू में छलांग लगाने वाले प्रिंस तिवारी ने महज 15 दिन पूर्व ही अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। जिसकी पत्नी ने मामले में बड़ी साजिश होने की आशंका जताई और जांच की मांग किया है। मृतक प्रिंस तिवारी ग्राम अल्लीपुर मर्यादपुर जनपद मऊ निवासी ने महज करीब 15 दिन पूर्व ही मंदिर में अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। जिसके कारण उसकी पत्नी ने घटना को हत्या की साजिश बताकर जांच की मांग किया है। पीड़िता पत्नी ने बताया कि चार दिन पूर्व ही वह भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिकड़िया गांव में अपने मायके घर आई थी। इस बीच उसके पति प्रेम तिवारी भी अपने ससुराल सिकड़िया गांव पहुंचे और मोबाइल से बात करने के बाद वे लौट गए। इस बीच पुलिस ने उसे फोनकर सूचना दिया कि बुलेट बाइक को पुल पर खड़ी कर प्रिंस सरयू में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिए है। जबकि शादी के बाद से ही उसके जिंदगी में तनाव का कोई कारण नहीं था और वे दोनों खुशी से रहते थे। महिला ने पुलिस पर भी मामले में सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

 

 

तुर्तीपार भागलपुर पुल से सरयू में छलांग लगाने वाले प्रिंस तिवारी का सरयू में बुधवार की देर रात उतराया हुआ शव मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तुर्तीपार भागलपुर पुल से करीब एक किलोमीटर दूर तुर्तीपार रेलवे पुल के पाया के पास शव फंसा हुआ सरयू में उतराया मिला है। जिसे निकालने की जद्दोजहद में देर रात तक पुलिस जुटी रही।


R News Manch

Related Articles