big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलियाशिक्षा

कालेज लिपिक पर छात्रा ने लगाया धमकी देने का आरोप

दर्ज हुआ मुकदमा तो मचा हड़कंप

R News Manch

कालेज लिपिक पर छात्रा ने लगाया धमकी देने का आरोप

दर्ज हुआ मुकदमा तो मचा हड़कंप

बलिया: जनपद बलिया के भीमपुरा थाना के गौरा पतोई स्थित तिलेश्वरी देवी महाविद्यालय के लिपिक अब्बास अली उर्फ बबलू खान पर एक छात्रा ने स्नातक बैक पेपर का परीक्षा फॉर्म भरने के बहाने कालेज बुलाकर दबंगों द्वारा धमकी दिलवाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में अपर पुलिस महानिदेशक यानी एडीजी वाराणसी के निर्देश पर भीमपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार को नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा बेल्थरारोड नगर के वार्ड नं एक की निवासी है जो वर्तमान में वाराणसी में रहती है। उसने कालेज लिपिक के धमकी के कारण बैंक पेपर की परीक्षा देने में खतरा होने और किसी अनहोनी होने की भी आशंका जताई है।
वहीं आरोपी बबलू खान ने छात्रा के आरोप को मनगढ़ंत और फर्जी बताया है। कहा कि शिकायत करने वाली उनकी कालेज की सत्र 2021- 24 की छात्रा है और वह स्नातक के 6 में से 5 सेमेस्टर में फेल है। जिसके कारण गुस्से में उसने गलत आरोप लगाया है, उन्हें न्यायालय पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा।

 


R News Manch

Related Articles