big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

एनएच निर्माण के लिए किसानों के काश्तकारी एवं नाला से निकाली जा रही मिट्टी

ग्रामीणों के विरोध से बढ़ा तनाव, दी आंदोलन की चेतावनी

R News Manch

एनएच निर्माण के लिए किसानों के काश्तकारी एवं नाला से निकाली जा रही मिट्टी

ग्रामीणों के विरोध से बढ़ा तनाव, दी आंदोलन की चेतावनी

बलिया: एनएच निर्माण के लिए जनपद बलिया के बेल्थरारोड में मुबारकपुर गांव एवं तुर्तीपार रेगुलेटर के समीप मुख्य नाला से जेसीबी द्वारा अवैध तरीके से मिट्टी की निकासी की जा रही है। मुबारकपुर, तुर्तीपार, अटवा गांव निवासी संजय यादव, चंद्रदेव, कतवारू यादव, सत्येंद्र, घनश्याम यादव, वंशबहादुर समेत अन्य ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से किया। जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने अपना भारी नुकसान बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। संजय यादव ने बताया कि बारिश के समय में आसपास के करीब 25 गांव और रतोई ताल के पानी को इसी नाला के रास्ते तुर्तीपार रेगुलेटर से सरयू में गिराया जाता रहा है। लेकिन एनएच निर्माण के लिए अवैध और बेतुका तरीके तरीके से नाला से जेसीबी लगाकर मिट्टी निकाली जा रही है। जिससे दर्जनों किसानों का खेत क्षतिग्रस्त हो गया है और बारिश के दिनों में अब सरयू का पानी आबादी होते हुए गांवों में उलटा फैलने का खतरा बढ़ गया है।

नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने मौके का निरीक्षण कर नाला के आसपास के काश्तकार किसानों की भूमि से मिट्टी निकालने को गंभीर मानते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी और नाला के पास खेत को क्षति पहुंचाकर मिट्टी निकालने पर सख्ती से रोकने का निर्देश दिया।

 


R News Manch

Related Articles