big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

खलिहान में बने घर और बाउंड्री पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

हाइकोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई, गांव में मचा हड़कंप

R News Manch

खलिहान में बने घर और बाउंड्री पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

हाइकोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई, गांव में मचा हड़कंप

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड में उभांव थाना के पिपरौली बड़ागांव एकसार गांव में शनिवार को हाइकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध पक्का निर्माण पर बुलडोजर चलाया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सीयर नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव की मौजूदगी में पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन ने गांव के आराजी नंबर 304 के करीब 8 डिसमिल के खलिहान की भूमि पर अवैध अतिक्रमणकारियों के निर्माण को सख्ती के साथ तोड़ दिया। हालांकि अधिकारियों के जेसीबी आने की सूचना मिलते ही सुबह से ही गांव में अतिक्रमणकारी खुद ही अपना अपना पक्का अतिक्रमण हटाने लगे। लेकिन दोपहर बाद सीयर नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव के साथ राजस्व निरीक्षक विक्रम बहादुर सिंह, लेखपाल मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार की टीम ने मौके पर नापी कर खलिहान की भूमि में विजय शंकर मौर्य के निर्मित चारदीवारी और पक्का गेट को जेसीबी से गिरा दिया। वहीं अमरनाथ पुत्र हरिद्वार, हरख नारायण, देव नारायण, रामनारायण पुत्रगण लक्ष्मी, प्रभावती देवी पत्नी स्व. शिव नारायण मौर्य एवं दुलारी देवी पत्नी अंबिका का निर्मित टीनशेड एवं पक्का कमरा को भी जेसीबी से गिरा दिया गया। इस दौरान गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही। नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने बताया कि पिपरौली एकसार गांव निवासी अजीत मौर्य द्वारा गांव के खलिहान की भूमि से अवैध अतिक्रमण कटवाने को लेकर हाइकोर्ट में पीआईएल दाखिल किया गया था। जिसके तहत हाइकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटवा दिया गया है।


R News Manch

Related Articles