big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया
बलिया में साढू के घर शादी के निमंत्रण में पहुंचे व्यक्ति की हत्या
जांच में जुटी पुलिस, परिजनों में कोहराम
बलिया में साढू के घर शादी के निमंत्रण में पहुंचे व्यक्ति की हत्या
जांच में जुटी पुलिस, परिजनों में कोहराम





बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना अंतर्गत नरला गांव में साढू के घर शादी समारोह में निमंत्रण पर पहुंचे जीउत राम 55 वर्ष की रविवार की रात किसी धारदार हथियार से सर पर मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए। हत्या कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह के देखरेख में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक को सर में गंभीर चोट आई है। जिससे मौके पर ही कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।





