दलित युवती की शादी के लिए दुल्हे के रथ पर आने से नाराज मनबढ़ों ने किया जानलेवा हमला
दुल्हन के चचेरा भाई समेत दो जख्मी
दलित युवती की शादी के लिए दुल्हे के रथ पर आने से नाराज मनबढ़ों ने किया जानलेवा हमला
दुल्हन के चचेरा भाई समेत दो जख्मी




बलियाः जनपद बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक मैरेज हाल में दलित युवक के बहन के शादी समारोह में मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दुल्हन का चचेरा भाई अजय कुमार 29 वर्ष अदरी नगरपंचायत वार्ड नं. 1 कोपागंज निवासी एवं मनन कांत 36 वर्ष थाना बड़ेसर गाजीपुर निवासी जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रसड़ा सीएचसी से जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हंगामे के बाद किसी तरह शादी को संपन्न कराया गया। दुल्हन के भाई राघवेंद्र कुमार ने मामले में पुलिस को लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग किया है। राघवेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि मनबढ़ रसड़ा में दलित परिवार के लड़की की शादी मैरेज हाॅल में होने एवं दुल्हे के रथ पर आने से नाराज थे। जिसके कारण अमन साहनी, दीपक साहनी, राहुल साहनी ने करीब 20 अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडा और लोहे के राड लेकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर जख्मी अजय कुमार का 8 हजार नगद एवं मोबाइल भी छिन ले गए। लेकिन पूरी घटना पास के सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने की मांग किया है।


