big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलिया

बिजली विभाग की नई कंपनी ने रिश्वत न देने पर बेल्थरारोड के 18 मीटर रीडरों को बाहर निकाला, मांग 20- 20 हजार

मीटर रीडरों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

R News Manch

बिजली विभाग की नई कंपनी ने रिश्वत न देने पर बेल्थरारोड के 18 मीटर रीडरों को बाहर निकाला, मांग 20- 20 हजार

मीटर रीडरों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया: बिजली विभाग की नए कंपनी टेरा सॉफ्ट फैमिली ने टेंडर होते ही वर्षों पुराने 18 मीटर रीडरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। प्रभावित मीटर रीडर की आईडी फिलहाल रिनिवल नहीं की गई है और उन्हें विभागीय वॉट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। जिससे बेरोजगार हुए 18 मीटर रीडरों ने शनिवार बेल्थरारोड तहसील में पहुंचकर एसडीएम अखिलेश कुमार यादव को लिखित ज्ञापन सौंपा और मामले में जांच एवं कार्रवाई की मांग की। मीटर रीडर अभय कुमार, नीलेश चौरसिया, सुरेश शर्मा, राजकुमार, अमित यादव, आशुतोष कुमार, ब्रजेश यादव, राजकुमार, राजेश चौहान समेत अन्य ने नई कंपनी टेरा सॉफ्ट फैमिली पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्येक मीटर रीडर की आईडी रिनिवल करने के नाम पर कंपनी द्वारा 20 हजार रुपए की मांग की गई है। जो उनके साथ अन्याय है।


R News Manch

Related Articles