big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

200 साल पुराने मकबरे पर हमला, सपा नेता का बीजेपी पर बड़ा आरोप 

फतेहपुर मकबरा हमले पर सियासी तूफान!

R News Manch

फतेहपुर मकबरा हमले पर सियासी तूफान!

200 साल पुराने मकबरे पर हमला, सपा नेता का बीजेपी पर बड़ा आरोप 

बलिया: फतेहपुर में 11 अगस्त के बाद से सियासी संग्राम छिड़ा है। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अमानुल हक़ अब्बासी ने बीजेपी जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू महासभा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन संगठनों ने मिलकर करीब 200 साल पुराने खानकाह/मकबरे को मंदिर बताकर तोड़फोड़ कराईउनका दावा है कि यह सब माहौल बिगाड़ने और जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था की बदहाली जैसे मुद्दों से भटकाने की सोची-समझी साजिश है।

अब्बासी ने कहा कि “डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है, अस्पतालों में डॉक्टर-दमाएं नहीं, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी चरम पर है। अब अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ा जा रहा है।”

उन्होंने पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और उपद्रवियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि “देश-प्रदेश की जनता और पीडीए समाज सब देख रहा है, समय आने पर माकूल जवाब देगा।”

 


R News Manch

Related Articles