big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

गूंजा अखण्ड भारत का संकल्प: स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

बेल्थरारोड में बजरंगबली के समक्ष जुटे सैकड़ों स्वयंसेवक! 

R News Manch

गूंजा अखण्ड भारत का संकल्प: स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

बेल्थरारोड में बजरंगबली के समक्ष जुटे सैकड़ों स्वयंसेवक!

बलिया: स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले, 14 अगस्त की शाम बेल्थरारोड नगर के हनुमान गढ़ी पानी टंकी शाखा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने अखण्ड भारत संकल्प दिवस को पूरे जोश और आस्था के साथ मनाया।

जहां एक ओर विभाजन की पीड़ा से भरे स्वर गूंजे, वहीं दूसरी ओर बजरंगबली के जयकारों के बीच भारत को पुनः अखण्ड बनाने का भागीरथ संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध जन और सैकड़ों स्वयंसेवक एकत्र हुए, जिन्होंने श्रीराम भक्त हनुमान को साक्षी मानकर “परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रम्” मंत्र दोहराया। सहभोज के दौरान देशभक्ति की चर्चाओं और अखण्ड भारत के सपनों ने माहौल को और अधिक ऊर्जावान बना दिया।

“15 अगस्त को मिली आज़ादी, लेकिन 14 अगस्त का जख्म आज भी ताजा है… और हम इसे भरकर रहेंगे” — एक वरिष्ठ स्वयंसेवक ने दृढ़ स्वर में कहा।


R News Manch

Related Articles