आजमगढ़ कुलपति ने की इंदिरा गांधी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की प्रशंसा
इंदिरा गांधी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में वार्षिकोत्सव पर हुआ भव्य रंगारंग कार्यक्रम
आजमगढ़ कुलपति ने की इंदिरा गांधी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की प्रशंसा
इंदिरा गांधी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में वार्षिकोत्सव पर हुआ भव्य रंगारंग कार्यक्रम
आजमगढ़ कुलपति ने कहा सफलता के शिखर तक पहुंचता है पढ़ाई में डूबने वाला
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र से सटे डूमरी मर्यादपुर स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के परिसर में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जहां छात्र छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद आजमगढ़ महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव कुमार ने छात्रों के कार्यक्रम को जमकर सराहा और कहा कि जिस क्षेत्र में एक से बढ़कर एक युवा प्रतिभा हो, उस पूर्वांचल को कभी पिछड़ा नहीं कहा जा सकता। उन्होंने छात्रों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि पढ़ाई में गहराई तक डूबकर अध्ययन करने वाला ही सफलता के शिखर तक पहुंचता है। इसलिए पढ़ाई सिर्फ दिखाने या अच्छा अंक पाने के लिए नहीं करना चाहिए बल्कि हर विषय की गहनता को समझना चाहिए और पढ़ाई के बाद अपनी सारी ऊर्जा अपने देश और राष्ट्र के लिए लगाना चाहिए। तभी उस सफलता का भी मतलब होगाा। श्रीमती इंदिरा गांधी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधक राष्ट्रकुँवर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। जबकि प्रबंध निदेशक इं. प्रवीण कुंवर सिंह उर्फ शुभम सिंह ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया। समारोह को विशिष्ट अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद, प्रबंधक राष्ट्रकुँवर सिंह, प्रो. सर्वेश पाण्डेय, निदेशक डा. वाई.पी. सिह ने भी संबोधित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिवानी, अनिशा, शिवांगी, सध्या, स्वाती, सत्यम, अनुराधा समेत अनेक छात्रों ने अपने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संचालन निकिता पाठक एंव अशोक सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूखसाना खातून, तबस्सुम अली, यादवेन्द्र कुमार, डा. अजीत कुमार, राहुल उपाध्याय, सौम्या त्रिपाठी, दीपाली चैरसिया, अन्नया चतुर्वेदी, मनोज कुमार, देवेन्द्र मौर्या, मोबीन अहमद, अमित मिश्रा, अजय कुँवर सिंह, अजय पाण्डेय, बबलू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










