big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

नोटिस के बावजूद बाप-बेटे ने सार्वजनिक रास्ते में बना दी निजी शौचालय की टंकी, नगरपंचायत ने दर्ज कराया मुकदमा

मुहल्ले की क्षतिग्रस्त है पेयजल की भूमिगत पाइपलाइन, पेयजलापूर्ति भी बंद

R News Manch

 नोटिस के बावजूद बाप-बेटे ने सार्वजनिक रास्ते में बना दी निजी शौचालय की टंकी, नगरपंचायत ने दर्ज कराया मुकदमा

मुहल्ले की क्षतिग्रस्त है पेयजल की भूमिगत पाइपलाइन, पेयजलापूर्ति भी बंद

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगरपंचायत के पुरानी स्टेट बैंक गली में नगरपंचायत के नोटिस को ठेंगा दिखाकर दबंगई करना बाप-बेटे को भारी पड़ गया। सार्वजनिक रास्ते में निजी शौचालय की टंकी बनाने के मामले में नगरपंचायत ने बड़ी कार्रवाई की है। नगरंपचायत के लिपिक शैलेंद्र कुमार के लिखित तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने गुरुवार के आधी रात को वार्ड संख्या एक निवासी सूर्य कुमार एवं प्रवीण कुमार गुप्ता नामक पिता पुत्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(3), 329(3), सार्वजनिक संपति नुकसान निवारण अधिनियम 2 एवं 3 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसे लेकर नगर में पिछले दो माह से तनाव व्याप्त था। नगरपंचायत लिपिक द्वारा दर्ज मुकदमा के अनुसार पुरानी स्टेट बैंक गली में आरोपी पिता-पुत्र सूर्य कुमार एवं प्रवीण कुमार गुप्ता ने अपनी दुकान के सामने सार्वजनिक रास्ते में व्यक्तिगत शौचालय की टंकी के लिए दबंगई से जबरन गड्ढा खोदवाकर बनवा दिए। इसके निर्माण के दौरान मुहल्ले में पहले से बिछाई गई सार्वजनिक राजकीय पेयजल की भूमिगत पाईप लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और इसे बिना दुरुस्त कराएं गड्ढे को पाट दिया गया। जिसके कारण इस मुहल्ले में पेय जलापूर्ति बंद है। इस दौरान नगरपंचायत द्वारा कई बार नोटिस दिया गया और नगरपंचायत के ईओ ने स्वयं मौके पर पहुंचकर हो रहे अवैध निर्माण को बंद करने के लिए नोटिस भी थमाया था। बावजूद पिता-पुत्र ने अपने समर्थकों के साथ रातोंरात शौचालय की टंकी का निर्माण कराकर इंटरलाकिंग करा दिया गया। जिसके बाद से ही नगर में जबरदस्त नाराजगी व्याप्त थी लेकिन किसी भी किरायेदार ने खुलकर इसका विरोध नहीं किया।


R News Manch

Related Articles