बोलेरो के टक्कर से एक की मौत
दूसरे की हालत गंभीर
बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना अंतर्गत बेल्थरारोड रोडवेज के पास तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से प्रेमचंद्र राम 40 वर्ष की मौत हो गई। जबकि हरिशचंद्र कन्नौजिया 60 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिनका मऊ अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेमचंद्र राम एवं हरिश्चंद्र कन्नौजिया दोनों वार्ड नं 2 आजाद नगर निवासी घटना के समय रोडवेज के पास टहल रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चौकियां मोड़ की तरफ निकल भागा।






